STORYMIRROR

चोरों की कतार

चोरों की कतार

1 min
26.6K


देखकर मुझको ऐसे एक मुज़रिम शर्मा गया।

चोरों की कतार में जैसे कोई साहूकार आ गया।

बताकर अपने आप को हर साजिश से परे

चुपके चुपके चोरी चोरी देश को भी खा गया।


कर गया करोंडो हीरों का घोटाला कोई

कोई उड़कर देश से विदेशों में जगह पा गया।

देखकर मुझको ऐसे एक मुज़रिम शर्मा गया।

चोरों की कतार में जैसे कोई साहूकार आ गया।


ये है पापी वो है पापी और सारा चारा खा गया

और कोई सत्ता में रहकर भी हाथ हिलाता आ गया।

गिर गए पूल के पूल जांच करता भी आ गया

जेब खली जनता की लो फिर नया बजट आ गया।


देखकर मुझको ऐसे एक मुज़रिम शर्मा गया।

चोरों की कतार में जैसे कोई साहूकार आ गया।

भरता रहेगा स्विस बैंक तुम किसी को भी चुना करो

देश को इंसानी दीमक लगी है इंसान न जना करो।


ये देश को भी बेच आये होंगे, इनका पता करो

ऐसे युग की पीडियों से सच चाहो तो खता करो।

देखकर मुझको ऐसे एक मुज़रिम शर्मा गया।

चोरों की कतार में जैसे कोई साहूकार आ गया !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama