STORYMIRROR

चिड़िया

चिड़िया

1 min
751


चिड़िया उड़ने के लिए

ही तो आती है,


उड़ जाती है दूर

कहीं किसी और खिड़की

या पेड़ पर,


हवाओं में

बिना अपने निशाँ छोड़

तुम भी उड़ गई,


पर यादों की एक लम्बी

रेल छोड़कर

जो अक्सर

गुजरती है मुझसे


और धड़धड़ा कर

चली जाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance