STORYMIRROR

Savita Gupta

Drama

4  

Savita Gupta

Drama

बंधन भाई बहन का...

बंधन भाई बहन का...

1 min
39

सावन की हरियाली 

राखी की छटा निराली

रंग बिरंगी हरी पीली 

ज़री गोटे मोतियों वाली


पवित्र बंधन भाई बहन का

रेशम की राखी दृढ़ धागे का

रोली, अक्षत उपहार और टीका

बहना करे इंतज़ार भाई का


दीपक की ज्योति अटूट प्रेम का

प्यार, दुलार, रुठने मनाने का

क़सम दिया भैया ने रक्षा का

बहना माँगे लम्बी आयु भाई की


अपार स्नेह ख़ुशी का मौक़ा 

कच्चा धागा और मज़बूत इरादों का

रिश्ता ये बड़ा अनोखा बचपन का

त्योहार अनुठा रक्षाबंधन का।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama