चलो पाठशाला
चलो पाठशाला
1 min
367
चलो पाठशाला
**************
चलो चलें हम पाठ शाला।
जहाँ खुले बुद्धि का ताला।
पढ़ने से बढ़ता सबका ज्ञान।
ख़ूब लगाए मिलकर ध्यान।
पढ़ लिखकर बनते हैं ज्ञानी।
नहीं पढ़े तो समझें सब अज्ञानी।
बच्चा जो पढ़ने से जी चुराता।
आगे कभी नहीं बढ़ वो पाता।
शिक्षा पाकर आगे बढ़ जाता।
सफलता का परचम लहराता।
इज़्ज़त वह सबसे है पाता।
नाम जगत में वह रौशन करता।
अच्छे बच्चे करते हैं पढ़ाई।
करते नहीं वह कभी लड़ाई।
जीवन होता उनका सुखदायी।
करते वह फिर ख़ूब कमाई।
