STORYMIRROR

Manoj Godar

Drama Others

4  

Manoj Godar

Drama Others

बहना तू है हजारों में

बहना तू है हजारों में

1 min
381

सच्चा प्यार भी तू है, दिल का तार भी तू है । 

तू ही अँखियों की ज्योति है बहना, तू है हजारों में। 

तू मेरे अंगना की रौनक, तू मेरे घर का उजियारा। 

रोना हँसना तेरे संग में, भाई बहन का बंधन प्यारा। 

ये सबसे है न्यारा।   

सच्चा प्यार भी तू है, दिल का तार भी तू है  

तू ही अँखियों की ज्योति है बहना, तू है हजारों में। 

तुमसे रक्षाबंधन पावन, तेरी राखी बंधी मेरी कलाई 

वचन निभाएगा रक्षा का, बहना तेरा ये प्यारा भाई 

क्यों आंख तेरी भर आयी 

सच्चा प्यार भी तू है, दिल का तार भी तू है  

तू ही अँखियों की ज्योति है बहना, तू है हजारों में। 

मेरी बहना तेरे लिए में, प्यारा सा दूल्हा लाऊंगा। 

अपने हाथों से तुमको में, डोली तेरी बिठाऊंगा। 

तेरी विदा पे आंसूं बहाऊंगा। 

सच्चा प्यार भी तू है, दिल का तार भी तू है  

तू ही अँखियों की ज्योति है बहना, तू है हजारों में। 

तुमसे रिश्ता जनम जनम का, मत भाई को बिसराना। 

राह तकेगा भाई तुम्हारा, हर त्यौहार पर घर आना। 

मेरे आंगन को न कभी बिसराना। 

सच्चा प्यार भी तू है, दिल का तार भी तू है  

तू ही अँखियों की ज्योति है बहना तू है हजारों में। 

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama