STORYMIRROR

बाल श्रम

बाल श्रम

1 min
14.4K


खाली कटोरे को भर दो कोई,

कोई अन्न का टुकड़ा दिला दो,


भूख से बिलखती मेरी माँ है,

मेरी माँ को बचा लो,


ऊँचे महल नहीं माँगूँगा,

लंबी कारें नहीं माँगूँगा,


बस एक एहसान मुझ पर तुम कर दो,

कोई वरदान नहीं माँगूँगा,


फरियाद मेरी सुन लो कोई,

आवाज़ मेरी सुन लो कोई,


अभी रास्ते में हूँ,

मंज़िल कोई नहीं माँगूँगा,


बोल बोल कर थक गया हूँ,

तपती धूप मे पक गया हूँ,


अब बस साँसे हैं बाकी,

मृत्यु किसी से नहीं माँगूँगा,


दिन हो गया है काला,

रोशनी किसी से नहीं माँगूँगा,


कोई मुझे तरास दो,

कोई मुझे उल्लास दो,


मरने के बाद भी,

कफ़न किसी से नहीं माँगूँगा,


खाली कटोरे को भर दो कोई,

कोई अन्न का टुकड़ा दिला दो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy