STORYMIRROR

Sangeeta Agarwal

Thriller

4  

Sangeeta Agarwal

Thriller

अजूबा

अजूबा

1 min
389

उत्तरी नॉर्वे का द्वीप है ट्रॉमसो,

सूरज नहीं दिखता वहां छह महीनों।

लेकिन नहीं होते कभी लोग वो उदास

क्योंकि बाकी छह माह हैं नॉर्दन लाइट्स उनके पास।


सूरज,सब जाने हैं,आग का गोला,

उससे उठे सौर आंधियां और शोला।

ये आंधियां होते हैं चार्ज्ड पार्टिकल्स,

पृथ्वी तक पहुंचे बाद दोचार दिन।


पृथ्वी से जब टकराएं ये सौर हवाएं,

रंग बिरंगी रोशनी वाली नॉर्दन लाइट्स कहलाएं।

ऑक्सीजन को छूकर ये हरा रंग बिखराएं,

छू लें गर नाइट्रोजन तो लाल समां बंधाये।


वैज्ञानिक भाषा में" ओरिरा बोरियस "कहलाएं,

कहने वाले "आत्माओं का नाच" भी कह जाएं।


अंधविश्वास भी कितने जुड़े हुए इससे,

कोई अगर इन दिनों गर्भधारण कर जाए

वो बच्चा भाग्यशाली बहुत कहलाये।


लाल रंग को खून खराबे से लोग जोड़ते,

चिल्लाने,सीटी बजाने से भी घबराते।

मछलियां पकड़ने का उचित समय कुछ बताते।

मरे बच्चों की रूह नाच खेल रहीं, कह कर डराते।


कुछ भी हो, ये कुदरत का लेज़र शो है प्यारा,

खूबसूरत रोशनियों से नहाया समां है सारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Thriller