STORYMIRROR

Aditi Vats

Romance Fantasy

3  

Aditi Vats

Romance Fantasy

अजब सा इश्क़

अजब सा इश्क़

1 min
134


उन्हें चाय पीना बहुत पसंद है 

हमें उन्हें चाय पीते देखना पसंद है

क्या अजीब सी पसंद है हमारी

कितनी खूबसूरत पसंद है उनकी।


वो चाय की चुस्की की आवाज

गूंजे हमारे कानों में बार बार 

वो उनका चाय को फूंक मारना

और हमारा उनके गालों को सहलाना।


वो उनकी कुल्हड़ की चाय 

पीकर वो कहे हाय हाय हाय!

वो नूर उनका हमारे साथ भी नहीं होता

जो नूर चाय के साथ होता।


क्या अजब सा इश्क है 

हमारा भी और उनका भी 

हमसे उनसे इश्क है 

उन्हें चाय से इश्क है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance