STORYMIRROR

Baniya Shayar

Fantasy

4  

Baniya Shayar

Fantasy

अच्छी लगती है

अच्छी लगती है

1 min
354

रूखी सूखी भी अच्छी लगती है

भूखे को रोटी अच्छी लगती है 


काश उस लड़की को मैं अच्छा लगता

मुझको जो लड़की अच्छी लगती है 


जब से देखा है उसको खिड़की में

मुझको खिड़की भी अच्छी लगती है 


कल उनकी शादी की फोटो देखी

यार उन की जोड़ी अच्छी लगती है 


अच्छा लगता है ये पंखा मुझको

और ये रस्सी भी अच्छी लगती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy