STORYMIRROR

Harminder Kaur

Tragedy

4  

Harminder Kaur

Tragedy

आम आदमी

आम आदमी

1 min
380


थका, टूटा, बिखरा हुआ सा

महत्वकांशाओं की डोर से बंधा - आम आदमी

गहन मंथन के सागर में डूबा हुआ सा

विपदाओं की कश्ती में सवार - आम आदमी

अहम, योग्य, हक्कदार चिल्लाता हुआ सा

हैसियत के लिबास में लिपटा - आम आदमी

मज़ारों, मंदिरों, मठों में बैठा हुआ सा

अपनी शक्सियत के जाल में फसा - आम आदमी

तोहमतों, जलालतों, ठोकरों को पीता हुआ सा

चौराहे पर नग्न खड़ा - आम आदमी

धोखे, प्रताड़ना, भेद भाव की टीस में सना हुआ सा

खुदखुशी के रास्ते अपनाता - आम आदमी

अकेलेपन, अधूरापन, बलहीन हुआ सा

मानसिक विकारों में घिरा - आम आदमी

झूठ, बेईमानी, पाखंडों में छलता हुआ सा

विश्वास की तलवार से लहू लुहान - आम आदमी ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy