क्या दूँ समझ नही आता
क्या दूँ समझ नही आता
प्रेमी पूछे !
देना उपहार प्रेमिका को,
हाथ में २० का नोट,
क्या दूँ समझ नहीं आता।
कोई बोले पार्ले जी दिलाओ,
कोई बोले गुलाब ले जाओ,
फूल वूल तो दिया बहुत,
बिस्किट हमें समझ नहीं आता,
क्या दूँ समझ नहीं आता।
कोई बोले भुट्टा खिलाओ,
कोई बोले गन्ने का रस पिलाओ,
भुट्टा वुट्टा खिलाया बहुत,
रस हमें समझ नहीं आता।
क्या दूँ समझ नहीं आता।
प्रेमिका है बीवी नहीं,
खाली हाथ जाना जचता नहीं,
कुछ भी ले जाऊँ पर क्या ?
दिलाया उसे मैंने बहुत,
अब क्या दूँ समझ नहीं आता।
अब क्या दूँ समझ नहीं आता।।