STORYMIRROR

Sonias Diary

Abstract

4  

Sonias Diary

Abstract

श्री राम आने वाले हैं

श्री राम आने वाले हैं

1 min
26

प्रभु का प्रतिरूप 

उकेरा जा चुका है,

कलश पूजन , 

अक्ष्दा वितरण,

घर घर, गांव गांव 

हो रहा है,

राम आने वाले हैं,

ढेर खुशियां लाने वाले हैं,

हर घर रंगोली बनेगी,

हर घर दीवाली मनेगी

दीयों की लौ, तारों की जगमग

प्रांत प्रांत, आंगन आंगन,

बस एक ही गूंज चलेगी

जय श्री राम

जय श्री राम..

सालों साल अनगिनत त्योहार,

इंतजार में हमने जो बिताए,

अब वो पल याद बन जाने वाले हैं

क्योंकि अब तो राम आने वाले हैं।।

रास्तों में महक है ,

हृदय में चहक है,

सांसों की गति बड़ी है ,

रावण का सर्वनाश करने 

दोबारा धरती पर ,

पुरुषोत्तम अपनी झलक दिखाने वाले हैं

अब तो राम आने वाले हैं।।

राम जी आने वाले हैं...

जय श्री राम।।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract