STORYMIRROR

Ganesh Chandra kestwal

Inspirational Others

4  

Ganesh Chandra kestwal

Inspirational Others

बड़ा शिक्षक सभी से है

बड़ा शिक्षक सभी से है

1 min
270


किताबों में पढ़ा जाता बड़ा शिक्षक सभी से है।

नहीं प्रभु भी बड़े गुरु से बड़ा शिक्षक सभी से है।।


अगर प्रभु रूठ जाए तो सिखाएंगे तुम्हें गुरुजी।

कृपा हरि की मिलेगी तब बड़ा शिक्षक सभी से है।।


करे सम्मान गुरुजी का सफल होता वही जग में।

सफलता नित्य चरणों में बड़ा शिक्षक सभी हो से है।। 


डराता छात्र गुरु को अब दिखाता आँख भी अपनी।

मिटाता मूल सुख का वह बड़ा शिक्षक सभी से है।। 


बना डाली नियति जग ने उछाले मान शिक्षक का।

अटल रहता खड़ा फिर भी बड़ा शिक्षक सभी से है।।


पढ़ाए छात्र को कैसे कई कर्तव्य सौंपे हैं।

निभाता फर्ज फिर भी वह बड़ा शिक्षक सभी से है।।


खुशी होती उसे तब ही हराता छात्र जब उसको।

फुलाता वक्ष को अपना बड़ा शिक्षक सभी से है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational