STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

शहीदों के पथ पर दीप जलाते हैं

शहीदों के पथ पर दीप जलाते हैं

1 min
237

कुछ अश्रु है,

कुछ यादें हैं,

कुछ गर्व है,

कुछ भूल बिसरी रातें हैं।

पुष्प अर्पण करती चरणों में,

एक शहीद की हमसफर भी,

दिलों में देशभक्ति का दीप जलाए,

कुछ गमगीन है वह आज भी।

दीपों से जहाँ सजाने वाला,

चला गया अमरता के पथ पर,

खुशियाँ सबको देने वाला,

छोड़ गया यूं सुनसान पथ पर।


वह अकेली ही चल रही है,

संतानों में आदर्श भर रही है,

पर वह त्याग की देवी,

पल पल कुछ गल रही है।

क्या हम सोच रहे है,

उन अमर शहीदों को,

देह जो बलिदान कर, चले गए

हमारा आज संवारने को।


चलो आज उस पथ पर भी

दीप कुछ जलाते है,

कदम जहां अमर जवानों के पड़े,

कुछ पुष्प आज बिछाते हैं,

इस महक से आज सुख

उनको पहुँचाते हैं,

जो त्याग अपना जीवन कर गए,

सुख उनके परिवारों में लाते हैं।


आज खुद ही दीपक बन,

नए आदर्शों की लौ जलाते है,

कुछ ऐसी दीवाली मनाते हैं,

हर मुख पर मुस्कान सजाते है।

कर्तव्यों के गीत गाते हैं, 

बस वसुधा में खुशियाँ ही खुशियाँ लाते हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action