STORYMIRROR

MALA SINGH

Action Inspirational Others

4  

MALA SINGH

Action Inspirational Others

योग

योग

1 min
334

आप मेरे साथियों,

सब योग को अपनाते हैं।

योग को अपनाते हैं,

जीवन को सफल बनाते हैं।।

आओ मेरे साथियों'......

सुबह शाम सब योग करेंगे,

जीवन को अपने स्वस्थ रखेंगे।

स्वस्थ रखेंगे, मस्त रखेंगे,

शरीर को अपने सक्रिय रखेंगे।।

सक्रिय शरीर से ही तो -2

पुरुषार्थ को कमाते हैं।

आओ मेरे साथियों,

सब लोग को बनाते हैं.......

योग तो वैज्ञानिक क्रिया,

यह तो सभी समझते हैं।

कोशिकाओं में प्राण वायु,

प्राणायाम से भरते हैं ।

प्राण वायु से ही तो -2

कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।

आओ मेरे साथियों,

सब योग को अपनाते हैं.......

ऋषि-मुनियों ने भी योग किया था,

जीवन को अपने लंबा किया था।

ध्यान और मुद्रा में रहकर ,

अपने आपको गुणवान किया था।

आओ हम भी गुणवान बनकर -2

राष्ट्र को महान बनाते हैं।

आओ मेरे साथियों,

सब योग को अपनाते हैं।

योग को अपनाते हैं ,

जीवन को सफल बनाते हैं।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action