STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational

4  

MALA SINGH

Inspirational

विश्व पुस्तक दिवस

विश्व पुस्तक दिवस

1 min
561

किताबें ज्ञान का भंडार हैं, 

इतिहास का सार हैं। 

भविष्य का उद्धार हैं, 

सबसे ही वफादार हैं।।


विश्व पुस्तक दिवस का उद्देश्य, 

जन जन तक जागृति लाना।

अच्छी अच्छी पुस्तकें पढ़कर, 

अपने ज्ञान में वृद्धि लाना।।


ज्ञान में वृद्धि करने ने से ही,

जीवन सफल हो पाता है।

संकटों को पार करने के, 

लिए हौसला भी मिलता है।। 


किताबें बुद्धि जीवियों के, 

मन मस्तिष्क का चिन्तन है।

जिस काल की जो भी घटना, 

उसका लिपि टंकण है।।


हम भी तो बुद्धिजीवी हैं , 

कुछ अच्छा चिन्तन कर लेंगे।

उस चिन्तन को लिपिबद्ध कर, 

अपनी भी पुस्तक बना लेंगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational