STORYMIRROR

MALA SINGH

Others

3  

MALA SINGH

Others

आओ घमंड भाव का त्याग करें

आओ घमंड भाव का त्याग करें

1 min
213

मानव में घमंड भाव,

एक महान दुर्भावना है।

इस भाव के रखने से जीवन में,

न सुकून की न संभावना है।।


घमंड भाव मानव को,

नीचे स्तर पर लाता है।

अहंकारी मानव का,

न कोई अस्तित्व रह पाता है।।


प्राचीन काल से ही,

कुछ अहंकारियों ने जन्म लिया।

और जीवन के अंत काल तक,

अपने को चकनाचूर किया।।


जो भी मानव जीवन काल में,

घमंड भाव का त्याग करेगा।

वह जीते जी सुकून भरी,

 खुशियों को ले पाएगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन