STORYMIRROR

Tejeshwar Pandey

Romance

4.0  

Tejeshwar Pandey

Romance

ये इश्क़ और हमारी ज़िन्दगी

ये इश्क़ और हमारी ज़िन्दगी

1 min
2.6K


उफ्फ .ये इश्क़ और

हमारी ज़िन्दगी

ये इश्क़ भी हमारे

दिल के साथ

कितनी मासूमियत भरी

शैतानियाँ करता रहता है..

ये इश्क़ इस दिल को

प्यार में दर्द भी बड़े ही खूबसूरत

अंदाज़ से देता है..

इश्क़ जब इस दिल

के साथ होता है

दुनिया बड़ी ही खूबसूरत

नज़र आती है हर हालात अपने आप

अच्छे लगने लगते है..

पर जब इश्क़ हमसे रूठ जाए

या हमारे दिल से जुदा हो जाए तो

मानो ज़िन्दगी के सारे

रंगीन नज़ारे बेरंग हो गए

और सारी खुशियां

ग़म में बदल गई हो

ऐसा महसूस होने लगता है

और तो क्या कहें हम.?

ये इश्क भी इस दिल के साथ बड़े ही

अजीब खेल खेलता रहता है

ये ज़िन्दगी की नाव को

कभी किसी को डुबोता है तो

कभी किसी को पार लगाता है ..

#postiveindia!!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance