STORYMIRROR

Dheeraj kumar shukla darsh

Romance

4  

Dheeraj kumar shukla darsh

Romance

सुन मेरे सपनों के सौदागर

सुन मेरे सपनों के सौदागर

1 min
295

सुन मेरे सपनों के सौदागर

दिल मेरा ले गया दिलबर

करता है तू प्यार अगर

साथ देना उम्रभर,साथ देना उम्रभर,


सुन मेरे सपनों के सौदागर, ले चल मुझे ऐसे शहर

सुन मेरे सपनों के सौदागर, ले चल मुझे ऐसे शहर

ख्वाहिश है इक हमसफ़र, परियों का देखूँ मैं घर

प्यार ही प्यार हो जहाँ, ले चल मुझे तू वहाँ


गाए हम फिर वहाँ, प्यार के गीत मिलकर

सुन मेरे सपनों के सौदागर, तेरा दिल है मेरा घर

परियों का है ये शहर, मोहब्बत है हर नजर

गुंज रहा है हर जगह, प्यार का गीत सुंदर


हर दीवाना चाहता है, प्यार का ऐसा समां

परियों का है ये शहर, मोहब्बत है हर नजर

गुंज रहा है हर जगह, प्यार का गीत सुंदर

सुन मेरे सपनों के सौदागर, तेरा दिल है मेरा घर


मेहमां परियों के शहर के, सैर तुमको हम करायें

सपनों के सौदागर से जाकर, आओ तुमको हम मिलाये

चंदा के रथ में वो, आएगा होकर सवार

ले जाएगा वो मुझे, दुल्हन अपनी बनाकर


सजा देगा मांग मेरी, हाथों से तारे भरकर

चंदा के रथ में वो, आएगा होकर सवार

ले जाएगा वो मुझे, दुल्हन अपनी बनाकर

सजा देगा मांग मेरी, हाथों से तारे भरकर


बना लेगा अपनी दुल्हन, साथ देगा उम्रभर

बना लेगा अपनी दुल्हन, साथ देगा उम्रभर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance