STORYMIRROR

Suchismita Sahoo

Romance

4  

Suchismita Sahoo

Romance

इस बार जब तुम आओगे

इस बार जब तुम आओगे

1 min
393

इस बार जब तुम आओगे

एक ही तोहफा लाना

एक ही वादा करना कि मुझे

कभी भूल ना जाना


तोहफे में नहीं चाहिए मुझको

सोना चांदी या हीरा

तुम्हारे चेहरे की मुस्कान ही मेरे

जिंदगी का सवेरा


अब सब कुछ तुम्हीं से शुरू

तुम्हीं पे ख़त्म

बस एक ही ख्वाहिश है तुमसे

ऐ मेरे हमदम


मेरी तन्हाई से मुझे

कहीं दूर ले जाना

मेरे साथ प्यार के

दो पल गुजार लेना

अब कोई शिकायत नहीं


सिर्फ़ थोड़ी शरारत है

बेपनाह मोहब्बत है तुमसे

बस यही हकीकत है

आओगे जब तुम इस बार मिलने

बस अकेले ही आना


बतानी है मेरे खामोश लफ़्ज़ों की

कई अनकही दास्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance