STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Fantasy Thriller

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Fantasy Thriller

यात्रा

यात्रा

1 min
228

जीवन क्या है

एक यात्रा ही तो है

जिस में बहुत कुछ

छूट जाता है

जीने की ख्वाहिश

कल्पनाओं की उड़ान

जब बढ़ती जाती है तो

कुछ ना कुछ अधजिया सा

इस खोखली हँसी की यात्रा में

कुछ यात्राएँ मन के अंदर

मचाती रहती हैं हलचल

जो कमोबेश दर्शाती हैं

मन के अंदर के तूफान को

जिसे बस अनुभव किया जाता है

कोई शब्द कहने को

शेष दिखते नहीं

मन के भाव को

पन्नों पर उकेरते हुए

कभी नियति का इशारा तो

कभी बेजुबान लफ्ज़

बन जाते हैं सहारा

बंधे हुए मन्नत के धागे सी

उलझती सुलझती जिंदगी

जीते रहते हैं हम

आत्मिक एहसासों के साथ

जो पल सुखद और सुहावने थे

आओ प्रयास कुछ ऐसा हो

कुछ अच्छा हो

एक कदम और चलें

अपनों के संग

और तलाश लें

जीवन की खुशियाँ

फिर से एक बार

हां, फिर से एक बार !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy