STORYMIRROR

Kusum Joshi

Romance

3  

Kusum Joshi

Romance

यादें

यादें

1 min
244

कुछ लिखने को

फ़िर मैंने आज,

कलम उठायी थी,

लिखने बैठी जैसे ही,

याद तुम्हारी आयी थी,

सोचा सारी यादों को,

नीली स्याही में रंग दूँ,

पर कागज़ की इस सीमा में,

दिल को कैसे रख दूँ,


कैसे लिख दूँ इस

छोटे काग़ज में,

यादें वो पुरानी,

वो मासूमियत तुम्हारी,

और वो किस्से

और कहानी,

कागज़ में ना

आ सकते हैं,


वो पल जीवन के,

जब हँसने और हँसाने को,

जीवन में तुम थे,

अनजाने ही तुमने मन को,

छू लिया अंदर तक,


ये काग़ज जिसे ना

भर पाएगा,

उस गहरे बंधन तक,

जीवन मेरा यादों की,

दी हुई सौगात तुम्हारी,

काग़ज में ना समा पाएंगी,

वो यादें हमारी।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance