STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy

4  

Umesh Shukla

Tragedy

याद रहे जनता का कल्याण

याद रहे जनता का कल्याण

1 min
207

संसद के दोनों सदन बने

सियासी तकरार के गवाह

सत्ता पक्ष की कार्रवाइयों से 

त्रस्त विपक्ष भर रहा है आह

सांसदों के निलंबन का बन

गया है ऐतिहासिक रिकार्ड

सत्ता पक्ष अब खेल रहा है

जातीय सहानुभूति का कार्ड

आगामी चुनाव को लेकर ही

जारी पक्ष विपक्ष में खींचतान

जन समस्याएं बदस्तूर कायम

पर सियासत में मचा घमासान

हे ईश्वर मेरे देश के नेताओं

को दीजिए सदबुद्धि का दान

सियासत के दौरान भी उन्हें

याद रहे जनता का कल्याण


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy