वक्त
वक्त
वक्त बदलता रहता है
यूं ही आगे बढ़ता रहता है।
अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से
लोगों का भी रंग बदलता रहता है।
बहुत प्यारे अपने जो थे एक दिन दुश्मन बन गए।
दुश्मन जो भी थे एक दिन वह भी बन गए बहुत प्यारे।
कभी थे जो शिखर पर बैठे,
आज हो गए बिचारे।
मतलब से बनते थे कुछ रिश्ते।
निकलते ही मतलब दूर हुए सारे।
वक्त के साथ बदलना सीखो
तुम भी आगे बढ़ना सीखो।
क्या फर्क पड़ता है जीवन में
कभी जीते कभी हारे।
बस तुम खुद ही संभलना सीखो।
गिर कर फिर तुम उठना सीखो।
बदलते वक्त के साथ
तुम अपना वक्त भी बदलना सीखो।
घबरा करके ही रुक मत जाना।
तुम्हें वक्त के साथ है जाना।
हर मुश्किल में खुद का साथ निभाना।
अवसाद ग्रस्त तुम मत हो जाना।
बदलते समय के साथ तुम बदल ना जाना।
अपने मन को मत छल जाना।
कैसा भी हो वक्त अगर तुम रख सकते हो खुद को खुश,
तो सदा ही खुश रहेगा जमाना।
