Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

आशा दिनकर

Drama

3  

आशा दिनकर

Drama

वक्त की रवानी है

वक्त की रवानी है

1 min
13.5K


जिन्दगी अहसासों से लिखी जानी है,

हर हाल में ये हिम्मत से निभानी है |


चन्द हसीन लम्हे कैद हैं जिन्दगी में |

है जुबान; मगर बेजुबान कहानी है ||


जियो हर लम्हा, रौशनी की खातिर |

ना जाने कब ये उमर बीत जानी है ||


न हो मगरूर, तू है इक नश्वर प्राणी |

रही जो बात, दिल में ही रह जानी है ||


तोड़ गम का गुरूर औ तूफान आने दे |

ये गुजर जायेगा ये वक्त की रवानी है ||


चल जब तक तू,आसमां छू नहीं लेता |

हौंसलौं ने यूं कभी, हार कहां मानी है ||


बहुत है, मौहब्बत भरी जिन्दगी यहां |

मगर इस में, बहुत कम ही जवानी है ||


लिख दे तू, यूं तेरा नाम हर दिल में |

यादें ही दिल में जिन्दा रह जानी हैं ||


माटी सी देह भी माटी में मिल जानी है |

साथ कुछ नहीं जाना, राख रह जानी है ||


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama