इस बदली दुनिया में
इस बदली दुनिया में
बदल बदल के कुछ भी ना बदला
इस बदली दुनिया में ?
न तेवर बदला न अंदाज बदला
न ये बदला न वो बदला
न जुल्म बदला न गुनाह बदला
न खुदा बदला न शैतान बदला
न दर्द गया न आजार गया
न हाकिम बदला न हकीम बदला
न दोस्त बदला न दुश्मन बदला
न मैखाना बदला न कब्रिस्तान बदला !!
छोड़ इस दुनिया को
न तू बदला न तेरा जमीर बदला !!