STORYMIRROR

vishwanath/विश्वनाथ shirdhonkar/शिरढोणकर

Others

3  

vishwanath/विश्वनाथ shirdhonkar/शिरढोणकर

Others

उसका क्या .....?

उसका क्या .....?

1 min
86

लिव इन हुआ 

मन भर गया 

शादी हुई

तलाक हो गया !! 


फिर लिव इन हुआ

फिर जल्दी मन भर गया !!

फिर शादी हुई

फिर तलाक हो गया !!


जब जिंदगी ही एक खेल हो गया !! 

फिर किसी की प्रतिष्ठा का क्या ?

मन माफ़िक राह चुन ली

फिर अधिकारों का क्या ?


शरीर का कब्ज़ा लिया

फिर उश्रृंखल मन का क्या ?

मन माफिक गर हो गया

फिर शरीर के जख्मों का क्या ?


जब शरीर सुख भोग लिया

फिर शर्मिंदगी का क्या ?

गर शर्मिंदा भी हो लिए

फिर ईमान का क्या ?


गर बेईमान भी जी लिए

फिर बेदाग जिंदगी का क्या ?

पाप-पुण्य का लेखा जोखा

फिर दुविधाओं का क्या ?


चलो अब गंगा नहा ले

फिर गंगा मैली हो गयी तो क्या ?

हिमालय पर जा कर तपस्या करें 

फिर हिमालय भी पिघल जाए तो क्या ?


Rate this content
Log in