STORYMIRROR

vishwanath/विश्वनाथ shirdhonkar/शिरढोणकर

Others

3  

vishwanath/विश्वनाथ shirdhonkar/शिरढोणकर

Others

कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ?

कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ?

1 min
43


जो राख हो गए 

जो ख़ाक में मिल गए 

उन्हें कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ? 


अपनी अदाओं से 

जो रोतों को हँसाते थे 

अपनी बातों से जो 

पल में पलकें भिगो देते थे 

उन्हें कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ? 


जिन की आवाज़ से 

दिन रात का एहसास होता 

जिनके हँसने से कलियाँ मुस्कराती 

उन्हें कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ? 


उम्र के पार भी 

धड़कने जवां दिलो सी 

जिनकी धुन पर साज बजते 

जिनके प्यार से 

खामोशियाँ भी बोल पड़ती 

उन्हें कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ? 


जिनके दम पर 

बढ़ता था रुका कारवां 

जिन्हें ही पता होता 

मंज़िल का पता 

जिनके इशारों पर 

पलता था कुनबा 

उन्हें कहाँ ढूंढे कैसे ढूंढे ? 

 



Rate this content
Log in