STORYMIRROR

Sushil Kumar pal

Action

4  

Sushil Kumar pal

Action

वीरों का गुणगान

वीरों का गुणगान

1 min
176

 सुबह सबेरे लेकर नाम प्रभु का

 करे उन वीरों का गुणगान  

याद करो लक्ष्मीबाई 1857 में 

दुश्मनों को धूल चटाई

फिर कर दी अपनी जान कुर्बान 

उन वीरों को करें गुणगान।। 


भगत, राजगुरु, सुखदेव थे देश के शान

भारत मां के थे संतान

हंसते-हंसते फांसी पर झूलकर 

कर दी अपनी जान कुर्बान

हम उन्हें करें गुणगान।।


चंद्रशेखर जैसा वीर सपूत 

जो निशाने थे अचूक

उन्हें अंग्रेज पकड़ नहीं पायी

खुद की गोली अपनी सीने पर खायी

उन वीरों को करें गुणगान।।


भारत सपूत सुभाष चंद्र बोस

 जिनके नाम से उड़ते दुश्मन के होश है

उन्होंने अपने दी बलिदान

 उन वीरों को करे गुणगान।।


अहिंसा वादी महात्मा गांधी 

स्वतंत्रता में रहा इन सभी का योगदान 

इन सभी को करे प्रणाम

हमारा भारत देश महान

हम उन वीरों को करे गुणगान।।   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action