STORYMIRROR

Rajeev Rawat

Romance

4  

Rajeev Rawat

Romance

वह अजनबी

वह अजनबी

1 min
398

वह अजनबी ही तो थी

जो मेरे जेहन में आहिस्ता आहिस्ता

आंखो के दरवाज़े से कर गयी थी प्रवेश

मैं वही था लेकिन खोकर के

उसके स्वपनों में मिटा कर अपना अस्तित्व

कहां रह गया शेष

जागते और सोते

उसका अक्स ही नजर आता था


उसकी मोहनी सूरत देख कर

दिल लाख रोकने पर भी फिसल जाता था

कहां रह गया था अपना अख्तियार अपने अपने पर

प्रेम की भट्टी में मानो दिल का सोना

डाल दिया हो शुद्धता के मान दंड के लिए

गलने पर


उसके दरवाजे की आहट

या खिड़की पर दिखती हुई परिछायी  

उसका भींगे बालों का झटकना 

या जाने अनजाने में लेना अंगड़ाई  

वह कदमों की रूनझुन पायल की आवाजें

जो आती थी चढ़ते हुए जीने में

वह मुस्कान, वह तिरछी चितवन

एक एक हरकत उसकी बस गयी थी सीने में


वह भी एक अजनबी सी रात थी

मेरे स्वप्नों और अरमानों को रौंदती हुई

आ गयी उसके राजकुमार की बारात थी

शायद उसे दिल भर कर 

 नजर देखने की मेरी चाहत न पूरी हो पायी कभी

वह कल भी अजनबी थी और आज भी अजनबी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance