STORYMIRROR

वायु सेना के वीर अभिनन्दन

वायु सेना के वीर अभिनन्दन

2 mins
467


ए हमारे वीर सिपाही अभिनन्दन

आपको दिल से देशवासियों का अभिनन्दन।


अभिनन्दन उस माता को

जिसने दिया है जन्म आपको

पी के दूध उस शेरनी का

क्या कमाल दिखाया अभिनन्दन।


अभिनन्दन है उस पिता को

जिसने देश के हाथों सौंपा आपको

क्या विचित्र परवरिश हुई आपकी

क्या विराट स्वरुप दिखाया अभिनन्दन।


शेरनी के गर्भ से जन्मे हो अभिनन्दन

शेर जैसे पिता की संरक्षण में पले हो

क्या वीरता की मिसाल दी आपने

सागर भी करता है अभिनन्दन

आपको अभिनन्दन।


माँ भारती का आप गौरव हो

शौर्य की मिशाल हो अभिनन्दन

एक छोटे से 'मिग' से 'फ १६' को टक्कर देकर

छाती दुश्मन की चीर दी अभिनन्दन।


माटी की रक्षा करते हुऐ

दुश्मन के हाथों आये हो

दुश्मन के सामने क्या तेवर थे

बोखला गया दुश्मन आपसे अभिनन्दन।


दुश्मन की आँख से आँख मिलाकर

हौसले की मिसाल दी आपने अभिनन्दन।


कब तक दुश्मन छुपा के रखेगा आपको

जब विश्व आपके साथ खड़ा है अभिनन्दन

बस हौसला मत खोना हमारे वीर सिपाही

उस माटी के आप वीर हो।

जहाँ जान भी फूंकते हैं पत्थरों में

बस डटे रहना वीर अभिनन्दन

करते देशवासी आपका वंदन।


देश जगता रहेगा आपके इंतज़ार में

वह गड़ी अब ज़्यादा दूर नहीं

दुश्मन का गरूर चूर हो जायेगा

आदर समेत वापिस भेजने को

वह मजबूर हो जायेगा।


फिर असली फैसला भारत देश करेगा

दुश्मन को दुनिया के सामने पेश करेगा

बस ईश्वर से यही प्रार्थना है

सम्मान सहित आप देश लोट आये

खुशियां आपके परिवार में वापिस आये।


अभिनन्दन आपके साहस को,

आपके चरित्र को

और शत शत नमन,

भारत भूमि पवित्र को।।

क्रमशः


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action