STORYMIRROR

Surjeet Kumar

Romance Fantasy

4  

Surjeet Kumar

Romance Fantasy

उनका रूठना हमारा मनाना

उनका रूठना हमारा मनाना

1 min
282

नाराज़ हो तुम हो जाओ

हम अपने अंदाज़ से तुम्हे मनायेंगे

पहली नज़र से तुमको चाहा है

आखरी सांस तक तुमको चाहेंगे


दूर होना है तुम्हे हो जाओ

हम तुमसे दूर ना हो पायेंगे

कल भी इस दिल के पास थी तुम

अब भी सीने में तुम्हे छुपायेंगे


अकेले चलना है तुम्हे चली जाओ

हम अकेले ना चल पायेंगे

तुम्हारे साथ ही कदम 

तुम्हारे साथ ही पीछे हटायेंगे


नज़रे चुरानी है तुम्हे चुरा लो

हम निगाहें ना तुम से हटायेंगे

सपनों में भी सिर्फ तुम्हे देखा है

सामने कैसे नज़र बचायेंगे


बोलना नहीं तुम्हे मत बोलो

हम तुम्हारी खामोशी पढ़ते जायेंगे

हर अदा को तुम्हारी सराहा है

इस गुस्से को भी सराहेंगे


सुननी नहीं तुम्हे मत सुनो

हम तुम्हारी सुनते जायेंगे

कितना सुनाया था तुमने कभी

ये याद दिला कर तुम्हे रुलायेंगे


हंसना नहीं तुम्हें मत हसो

हम तुम्हारे होंठो के कमल खिलायेंगे

तुम्हारी मुस्कान से सुबह होती थी

तुम्हारे ठहाको में शाम बितायेंगे


मानना नहीं तुम्हें मत मानो

हम फिर भी तुम्हें मनायेंगे

बहुत दुआओं के बाद मिली हो हमें

ऐसे कैसे तुम्हें गवायेंगे

ऐसे कैसे तुम्हेंं गवायेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance