STORYMIRROR

Tanmay Mehra

Romance

2  

Tanmay Mehra

Romance

तू ठंडी छाँव छबीली है

तू ठंडी छाँव छबीली है

1 min
261

मैं तप्ता हुआ मरुस्थल हूँ जाना

तू ठंडी छाँव छबीली है

मैं कौवे सा कर्कश हूँ जाना

तू कोयल कोई सुरीली है


मैं बंजर सा जमीं हूँ जाना

तू लहराती सरसों पीली है

मैं घनघोर सा अंधेरा हूँ जाना

तू चमकीली किरण उजली है


मैं समंदर सा खारा हूँ जाना

तू लहरों सी अलबेली है

मैं तप्ता हुआ मरुस्थल हूँ जाना

तू ठंडी छाँव छबीली है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance