STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Classics

4  

Mukesh Bissa

Classics

तरीका जिंदगी का

तरीका जिंदगी का

1 min
272

जिदंगी अपने तरीक़े से बिताइए

पर किसी पे इतना भरोसा न कीजिये।


गले सबको ऐसे न लगाइये

सिर्फ हमदम को करीब बिठाइए।


कुछ लफ्जों का समझो मतलब भी

उन्हे अपने नग्मों में न आजमाइए।


इन परिंदों को इतना मत देखो

कभी आसमां पे नजर दौड़ाइये।


दर्द भरा पड़ा है सफर ए जिंदगी में

थोड़ी सी खुशी को महसूस कीजिये।


रिश्तों को इतनी तोहमत ठीक नहीं

इन्हें यकीन ए तराजू में भी तोलिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics