STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

तमन्ना

तमन्ना

1 min
317

एक ही तमन्ना है मेरे दिल की,

तुम हमेशा मेरी बन जाओ,

साथ मिलकर गायेंगे तराने,

जीवन मेरा तुम महका जाओ।


तुम हो मेरे ख्वाबों की मल्लिका,

इश्क की महफ़िल सजा जाओ,

दिल का दरवाजा खुला है मेरा,

तुम मेरे दिल में आ के बस जाओ।


मस्त बहारों का मौसम खिला है,

सावन की घटा लहरा जाओ,

इश्क की शहनाई बज रही है, 

सांसो की सरगम तुम बन जाओ।


मैं हूँ दीवाना तुम्हारे इश्क का,

मधुर मिलन तुम कर जाओ, 

गज़ल गाऊंगा इश्क की "मुरली",

मेरी गज़ल का ताल तुम बन जाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama