तेरी मोहब्बत में खुद को नीलाम
तेरी मोहब्बत में खुद को नीलाम
तेरी मोहब्बत में खुद को नीलाम कर दिया मैंने ।
तेरे शोहरत के लिए खुद को आम कर दिया मैंने।
मेरी वफा का ज़माना मिसाल दे हमदम।
इसलिए जिंदगी को तेरे नाम कर दिया मैंने।
तुम्हें शिकायत ना हो मेरी वफा से कोई ।
अपने अरमानों का काम तमाम कर दिया मैंने।
ना कोई क़ासिद न हरकारा न डाकिया है सगीर।
आंख ही आंख से कह दे वह काम कर दिया मैंने।

