STORYMIRROR

Anita Sharma

Romance

3  

Anita Sharma

Romance

हमसफर

हमसफर

1 min
194

एक दूसरे के साथ से ये सफर आसान हुआ है, 

हमारे साथ चलने से रास्ता खूबसूरत हुआ है। 

एक दूसरे की हर कमी हर खूबी से हमने प्यार किया है। 

निभाई हर जिम्मेदारी हमने साझेदारी से 

हर गलती से भी हम दोनों ने सबक लिया है। 

एक दूसरे से किये न जाने कितने

वादों को हमने भुला दिया है। 

फिर भी हर जिम्मेदारी में हमने 

एक दूजे का साथ दिया है। 

जब मैं रूठी तो तुमने मुझे मनाया 

और मैं रूठी तो तुमने मेरा हर नखरा उठाया 

बस ऐसे ही हमसफर बन हमने 

अपने जीवन का आनंद लिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance