STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Romance

3  

Bhawana Raizada

Romance

तेरी मेरी मेरी तेरी

तेरी मेरी मेरी तेरी

1 min
388

तेरी मेरी मेरी तेरी,

जीवन एक पहेली जैसी।

कभी हंसाती कभी रुलाती,

एक डगर पथरीली जैसी।


तेरी मेरी मेरी तेरी,

सपनों जैसी है दुनिया।

कभी इंद्रधनुष कभी तितली,

फूलों की तरह महकती जैसी।


तेरी मेरी मेरी तेरी,

प्यार भरी काली रतियां।

अनगिनत तारों तले,

चंदा के आगोश के जैसी।


तेरी मेरी मेरी तेरी,

यादों की वो मालाएं।

दिल की गलियारों में विचरती,

भँवरे के गुंजन जैसी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance