STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Abstract Inspirational

4  

Bhawana Raizada

Abstract Inspirational

हिंदी

हिंदी

1 min
18


गंगा सी पवित्र है हिंदी। 

हिमालय की पिघलती बर्फ है हिंदी। 

दिल के गलियारों से गुजरती, 

हर शक्स का अहसास है हिंदी। 


शब्दों की माला है हिंदी। 

गाँवों की बाला है हिंदी। 

हर नवीन प्रगति पथ का, 

एक नया आयाम है हिंदी। 


भावनाओं की रीत है हिंदी। 

कृष्ण राधा की प्रीत है हिंदी। 

नैनों से जो पढ़ ली जाये, 

उस प्रेम की परिभाषा है हिंदी। 


हर उत्सव की उमंग है हिंदी। 

हर जीत की मिठास है हिंदी। 

हर मतभेद को झट से सुलझा दे, 

वो शांति की राह है हिंदी। 


हर देह की चेतना है हिंदी। 

हर हृदय की वेदना है हिंदी। 

वाणी में जो अमृत घोले, 

भाषा का श्रृंगार है हिंदी। 


साहित्य की अभिलाषा है हिंदी। 

रस, छंद, अलंकार है हिंदी। 

रामायण, गीता, वेद, पुराण, 

मेरा की गाथा है हिंदी। 


माँ की ममता है हिंदी। 

संस्कृति का सार है हिंदी। 

बेटी की हथेली पर रची, 

मेहंदी की लालिमा है हिंदी। 


पिता का आशीर्वाद है हिंदी। 

जीवन मरण का सार है हिंदी। 

बुढ़ापे में माता पिता की, 

लाठी का आधार है हिंदी। 


फेसबुक की भाषा है हिंदी। 

फ्लिपकार्ट की राह है हिंदी। 

गूगल मैप जो घर घर पहुंचाती, 

उसका हर मोड़ है हिंदी। 


आन, बान, शान है हिंदी। 

रग रग में बसे संस्कार हैं हिंदी। 

हिंदी से ही तो सजे हमारी पहचान, 

हमारे दिल की धड़कन है हिंदी। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract