STORYMIRROR

अजय पटनायक

Tragedy Others

2  

अजय पटनायक

Tragedy Others

ताटक छंद 16/14

ताटक छंद 16/14

1 min
127


जागो सारे छोड़ गुलामी, तोड़ सभी जंजीरों को।

आओ मिलकर साथ बनाये, किस्मत थाम लकीरों को।।


अब तेरी भी बारी आई, डरना मत अंगारों से।

डटकर लड़ना होगा तुमको ,जूझ सभी ललकारो से।

तेरे हाथों में है सब कुछ, कोस नहीं तकदीरों को।

जागो सारे छोड़ गुलामी, तोड़ सभी जंजीरों को।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy