STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

1 min
427

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी,

दो चीजें होती हैं बड़ी ही खास।

पहला होता है समुचित पोषण,

और दूजा है शारीरिक अभ्यास।


मां के गर्भ में आते ही पोषण से,

तय होता है हमारा सतत् विकास।

मां के तन-मन की गतिविधियों की,

होती है भूमिका भी बड़ी ही खास।

निज संतति के उज्ज्वल भविष्य हेतु,

मां करती हर संभव ही सतत् प्रयास।


अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी,

दो चीजें होती हैं बड़ी ही खास।

पहला होता है समुचित पोषण,

और दूजा है शारीरिक अभ्यास।


जब तक रहता शैशव काल हमारा,

मात-पितु रखते हैं पोषण का ध्यान।

शिशु को कैसा-कितना पोषण है देना,

हर मात-पिता को हो समुचित ज्ञान।

सदाचार-संस्कार मानसिक पोषण देते,

जीवन में इनका बड़ा मूल्य है खास।


अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी,

दो चीजें होती हैं बड़ी ही खास।

पहला होता है समुचित पोषण,

और दूजा है शारीरिक अभ्यास।


काया-कार्य के अनुरूप लें हम पोषण,

नियमित सक्रियता तन-मन की खास।

नियम स्वास्थ्य के हम जानें और माने,

सकारात्मक सोच के संग दृढ़ विश्वास।

स्वच्छता-पवित्रता तन-मन की सदा रहे,

उत्कृष्ट मानव रूप में निश्चित हो विकास।


अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी,

दो चीजें होती हैं बड़ी ही खास।

पहला होता है समुचित पोषण,

और दूजा है शारीरिक अभ्यास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract