STORYMIRROR

S N Sharma

Romance Tragedy

3  

S N Sharma

Romance Tragedy

सूखे हुए दरिए को,,,,,,

सूखे हुए दरिए को,,,,,,

1 min
188

मुझे जाना है खामोश चला जाऊंगा

तुम मेरा व्यर्थ में इंतजार ना करना।

ख्वाब हूं मैं तो भोर में खो जाऊंगा

बिखरे हुए ख्वाबों से प्यार क्या करना।

है तेरी जिंदगी एक महकता गुलशन।

एक उजड़ा हुआ वीरान सहरा हूं मैं।

ए मेरे दोस्त बहारें तुम्हें मुबारक हो।

सूखे हुए कांटे से प्यार क्या करना।

मद भरी झील सी गहरी है तेरी आंखें

जिनमें खुशियों के कमल खिलते हैं।

मैं वो दरिया हूं जिसे वक्त ने सुखाया है

एक सूखे हुए दरिए को पार क्या करना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance