STORYMIRROR

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Drama Fantasy Inspirational

4  

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Drama Fantasy Inspirational

सुपर हीरो

सुपर हीरो

1 min
252

सुपर हीरो 

सहेज रख्खी हैं मैंने

अब भी आपकी वो स्मृतियां

मुझे गोद में उठाना

कभी घोड़ा बन जाना

पार्क में घूम आना

वो तितली,वो फूल,


वो गुड़िया,वो

चॉकलेटस सब कुछ मेरी

ज़िद पर दिलाना

ठीक वैसे ही सहेजी हैं जैसे एक

चिड़िया सहेजती है अपने अंडों को 

 मैंने अब भी याद कर रखीं हैं

आपकी वो सारी बातें,

कहावतें जैसे एग्जाम में

याद करती थी हिंदी की कविताएं

  

मेरे दिल के कागज़् पर आपकी

कही गई हर बात अक्षर स: 

अब भी अंकित है

मैंने संभाल कर रखी है उन्हें

खूबसूरत इत्र दानी की तरह

जिसे मैं जब भी खोलती हूं आपके

अपनेपन की खुशबू निकलती है

  

क्या हुआ जो आप नहीं हो

आज भी आप मेरी हिम्मत हो,  

विश्वास हो, मेरे दिल का  एहसास हो,

आप मेरे दिल का सुकून, मेरा चैन हो

 पापा आज भी आप मेरे स्पाइडर-मैन हो।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama