STORYMIRROR

Abha Chauhan

Classics Inspirational

4  

Abha Chauhan

Classics Inspirational

सरस्वती वंदना

सरस्वती वंदना

1 min
307

श्वेत वस्त्र धारिणी ,वीणा वादिनी मां

हम बालकों के अंदर ज्ञान तू भर दे

कमल पर विराजे ज्ञान की देवी मां

मन से अज्ञान के अंधेरे दूर कर दे


भला बुरा हम सबका सोच सके

ऐसा तू मंगल कर वर दे

ज्ञान की देवी मां शारदे

जीवन में हमारे उजाले भर दे


सच की राह पर चलना ना हो कठिन

ऐसा तू हमको दे साहस

प्रेम से मिले सभी बंधुओं से

ना करे किसी असमर्थ का परिहास


करे निर्मल मन से तेरी आराधना

ना काम हो ,ना क्रोध हो, ना हो वासना

हे वीणा वादिनी हम हैं बालक तेरे अज्ञान

हाथ जोड़कर करे तेरी साधना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics