संख्या ११
संख्या ११
सुख, दुःख, भला, बुरा
सब कुछ जिंदगी में असर करेगा।
किसी भी मोड़ पर कोई भी बात असर करता है।
एक दुखियारी मां बेटे के गम में
दिन-रात रोती रहती है
किसी को असर नहीं करेगा क्या ये गम।
पेड़-पौधे काटके धरती को श्री हिन करते हो,
असर तो करेगा।
कितने भूखे प्यासे बिना नौकरी के
नौजवान मानसिक तनाव झेलते हैं।
असर तो करेगा।
दारू पीने वाला पति,बिमारी बच्चा।
कैसे काटेगी एक औरत इतनी
लम्बी जिंदगी, असर तो करेगा।
हमारे जीवन में जो भी उतार चढ़ाव
आएगा असर तो करेगा।
