संकेत
संकेत
हर अनुभव एक शिक्षा है
कुछ जख्म सिखाते हैं संभलना
कुछ अपनों की चुप्पी सिखाती है बोलना
हर बदलाव एक संकेत है
जब मौसम बदलता है तो पत्ते गिरते हैं
जब इंसान बदलता है तो रिश्ते टूटते है
मैं हर टूटन में तुझे ढूंढा
हर दर्द में सबक मिली
अब ना डरती हूं बदलाव से
क्योंकि बदलाव ही तो बताता है
अपना कौन था पराया कौन
और जो संकेत समझ ले
वह जिंदगी में कभी भटकता नहीं
क्योंकि हर ठोकर भी रास्ता दिखाती है
बस अंदाज सुधारने का होना चहिए
