STORYMIRROR

Dr.Purnima Rai

Classics Inspirational Children

4  

Dr.Purnima Rai

Classics Inspirational Children

शिक्षा देते जाएं

शिक्षा देते जाएं

1 min
182

शिक्षा देते जाएं, आगे बढ़ते जाएं 

शिक्षा धर्म हमारा जग में, शिक्षित करते जाएं ।

शिक्षा देते जाएं, आगे बढ़ते जाएं 

शिक्षा के मंदिर में बच्चों, ज्ञान की अलख जगाए

 शिक्षा देते जाएं,आगे बढ़ते जाएं।।


मेहनत की सीढ़ी पर चढ़कर जीवन सफल बनाना है 

आलस कायर का गहना है जड़ से उसे मिटाना है

 हंसी खुशी से स्कूल के संग हम, घर आंगन भी महकाएं।।

शिक्षा देते जाएं, आगे बढ़ते जाएं ।


 एक-एक अक्षर पढ़कर बच्चों, जग में नाम कमाना है

 हिंदी पंजाबी और इंग्लिश, का भी ज्ञान बढ़ाना है

 सरकारी स्कूलों में दाखिला, मिलकर सभी बढ़ाएं।।

शिक्षा देते जाएं, आगे बढ़ते जाएं ।


अंक गणित, विज्ञान, समाजिक और खेल दिवस का महत्व है

गुणवान ओं की बात निराली गुणों से ही अस्तित्व है

 मन बुद्धि से कर्मशील बन गुणवान कहलवाएं।

शिक्षा देते जाएं आगे बढ़ते जाएं।


এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Classics