STORYMIRROR

Dr.Purnima Rai

Abstract Inspirational

3  

Dr.Purnima Rai

Abstract Inspirational

हर दिन हर पल होली हो

हर दिन हर पल होली हो

1 min
220


मस्त हवा के झोंके आये

भीनी-भीनी खुशबू लाये

गुलाल लगा है चेहरे पर

होली की मस्ती ही छाये

पिचकारी में रंग और आब

प्रिय की अंगिया खूब सुहाये

नीला पीला सतरंगी बन

धमा चौकड़ी हुड़दंग मचाये

भजन कीर्तन करते भक्त

कृष्ण मुरारि रास रचाये

हर दिन हर पल होली हो

"पूर्णिमा" नभ भू मुस्काये



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract