STORYMIRROR

Dr.Purnima Rai

Inspirational

4  

Dr.Purnima Rai

Inspirational

हिंदी है हम (गीत)

हिंदी है हम (गीत)

1 min
329


हिंदी है हम,हिंदी बोलें, हिंदी का प्रचार करें।

हिंदी दिवस पर,सूर कबीरा जायसी का गुणगान करें।।

हिंदी है हम....

हिंदी हमारी शान है हिंदी स्वाभिमान है।

हिंदी दिवस पर ,पंत निराला,तुलसी का यशोगान करें।।

हिंदी है हम....

हिंदी मीठी बोली है ,हर भाषा की हमजोली है।

हिंदी दिवस पर, हिंदी के संग हर भाषा का मान करें।।

हिंदी है हम.....

हिंदी विपुल भंडार है, संस्कृति का आधार है

हिंदी दिवस पर, मानव-मूल्यों का ही मृदुल गान करें।।

हिंदी है हम....

हिंदी हिंद‌ महासागर है,शब्दों की यह गागर है।

हिंदी दिवस पर,गुरुजनों का "पूर्णिमा"हम सम्मान करें।।

हिंदी है हम....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational