STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

क्या चाहिए तुम्हें

क्या चाहिए तुम्हें

1 min
249

क्या चाहिए कोई ऐसा जो जिंदगी भर 

तुम्हारा साथ निभा सके या 

ऐसा जो कहीं दूर तक इस सफर में

तुम्हारे साथ साथ जा सके


क्या चाहते हो कोई ऐसा 

जो सुख में खुशियों को बांट सके या

कोई ऐसा जो ना कहने पर भी

दुख के आंसुओं को मिटा सकें 


क्या चाहते हो कोई ऐसा जो 

जिंदगी का ख्वाब बन जाए या 

कोई ऐसा जो तुम्हें समझकर

तुम्हारे सारे ख्वाबों को सजाए


आखिर कौन चाहिए तुम्हें?

तुम्हारा तो पता नहीं पर,

मुझे क्या चाहिए जानते हो?


तो सुनो,

मुझे तो मेरी ही तलाश है 

ताकि आने वाला कल मेरा हो 

लोग सोते रहे घरों में पर 

मेरे लिए एक नया सवेरा हो 

जहां दुनिया में मेरा सम्मान हो 

अपने नाम पर गर्व अभिमान हो।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational